चौपारण: चौपारण के केबीएसएस +2 स्कूल में बाल संसद का पुनर्गठन, आनंद पंडा बने प्रधानमंत्री
केबीएसएस +2 उच्च विद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान आनंद पंडा को प्रधानमंत्री और सिया चौरसिया को उपप्रधानमंत्री चुना गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और नेतृत्व का अनुभव प्राप्त किया।