दनूआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत चौपारण थाना क्षेत्र के दनूआ घाटी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।अन्य घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।