कुरई: रुखड़ बफर में बाघ ने किया मवेशी का शिकार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kurai, Seoni | Aug 20, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर क्षेत्र में बाघ ने एक मवेशी का शिकार कर लिया। गुरुवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाघ के मवेशी का शिकार करने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।