प्रतापगढ़: जजनीपुर गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के जजनीपुर के रहने वाले जटाशंकर मिश्रा 40 वर्ष पुत्र हरिहर दत्त मिश्र कि बुधवार की दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में युवक को सीएचसी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर इलाज चल रहा था बृहस्पतिवार को युवक की मौत हो गई।