प्रतापगढ़: प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 साल पूरे होने पर शहीद उद्यान में त्रिदिवसीय मेले का हुआ समापन
प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षाऔर सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहीदउद्यान मेंआयोजित त्रिदिवसीय मेले/विकास उत्सव का गुरुवार शाम 5 बजे भव्य रूप से समापन हुआ। त्रिदिवसीय मेले में 7 हजार से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समापन अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्या ने कहा की सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है।