प्रतापगढ़: धूती मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के नजियापुर गांव निवासी वेद प्रकाश पांडे ढकवा पावर हाउस पर संविदा लाइनमैन के पद पर काम करता है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर जा रहा था। इस दौरान जब वह धूती मोड़ के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।