प्रतापगढ़: सराय महिमा गांव में किशोर ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर दी अपनी जान
सराय महिमा निवासी अंकुश शर्मा उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र श्रीकांत शर्मा मंदबुद्धि का था। बुधवार की शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया ,गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे तक उसने जब अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घर वाले परेशान हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से घर वालों ने दरवाजे को खोला तो उक्त किशोर कमरे में पंखे के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटका था