प्रतापगढ़: रामापुर पटेल बस्ती में लगी आग में एक भैंस जलकर मरी और 1 गाय व 1 भैंस गंभीर रूप से झुलसी
प्रतापगढ़ जनपद के रामापुर पटेल बस्ती निवासी ओमप्रकाश पटेल पटेल के यहां गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें एक भैंस झुलस गई एवं एक जलकर मर गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि छप्पर के बगल में राम जी पटेल की पशु शाला को भी अपने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी गाय झुलस गई। सूचना पर पहुंचे पशु डॉक्टर ने जले हुये मवेशी का इलाज किया।