प्रतापगढ़: रामापुर गांव निवासी टैंकर चालक के पिता से बेटे के बदले मांगी गई ₹10 लाख की रंगदारी, एसपी से की शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के रामापुर गांव निवासी सोभनाथ यादव का आरोप है कि उसका बेटा अजय कुमार यादव गुजरात में रहकर टैंकर चलाता है। वह पूर्व में घर पर बताया था कि होली पर घर आएंगे। इसके बाद वह घर नहीं आया। 24 मार्च को देर शाम 7 के करीब बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग उसके घर पर पहुंच गए और उसके लड़के के बारे में पूछने लगे। कहने लगे कि तुम्हारा लड़का मेरा माल बेचकर फरार है।