बाल दिवस प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आयोजित
पंचकूला, 28 अक्टूबर : जिला बाल कल्याण परिषद, पंचकूला द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बाल दिवस प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और बेस्ट ड्रामेबाज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में कुल 16 स्कूलों के 150 बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में श्री शिवांश आर्य, आर्यमान, वरुण और दिवेश विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवानी सूद ने बताया कि 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं में कुल 900 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले बच्चों को उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं की जानकारी 30 अक्टूबर तक सभी संबंधित स्कूलों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।