350 युवाओं ने पंचकूला में युवा संवाद के दौरान ली लोकतांत्रिक शपथ
मुख्य अतिथि आशिमा ठाकुर ने में विकसित भारत युवा संवाद के दौरान 200-250 युवाओं के साथ की सहभागिता
पंचकूला 28 अक्टूबर: मेरा युवा भारत ,पंचकूला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस पंचकूला में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देने, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जागरूक भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करने के लिए एक साझा मंच पर लाया गया। कार्यक्रम में 350 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आशिमा ठाकुर ,यूथ आईकन अद्वैत नागपाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक नेतृत्व, खेल उत्कृष्टता तथा युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान किया।
स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस पंचकूला में आयोजित युवा संवाद को संबोधित करते हुए अद्वैत नागपाल यूथ आईकन ने कहा, विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें” विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला ताकि छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिल सके।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों एवं यूथ आईकन के बीच आयोजित संवाद सत्र रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने युवा सहभागिता, नागरिक जिम्मेदारियों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। सुश्री अद्वैत नागपाल ने विचार साझा किए जिससे विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक भागीदारी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी समझ बढ़ाने में मदद मिली।
कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ। इसके माध्यम से प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जागरूक भागीदारी एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में फार्मेसी की हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ ममता सैनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं के निकट लाकर युवा संवाद ऐसी पीढ़ी के निर्माण का प्रयास करता है, जो देश की प्रगति के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ उसमें सक्रिय योगदान भी दे। यह पहल राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति को केंद्र में रखते हुए युवाओं को अपने विचारों, आकांक्षाओं एवं जिम्मेदारी की भावना को सार्थक योगदान में बदलने के लिए प्रेरित करती है, ताकि वे विकसित भारत @ 2047 के राष्ट्रीय संकल्प की प्राप्ति में सहभागी बन सकें। कार्यक्रम में एनजीओ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन से कुलदीप, नरेंद्र, अकाउंटेंट रेणु एवं ज्योति भी शामिल रहे।