उज्जैन: सांदीपनि आश्रम में सजा श्रीकृष्ण का भव्य फूल बंगला, 64 कलाओं की स्थली में उमड़े श्रद्धालु 🌸🦚
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली गुरु सांदीपनि आश्रम (उज्जैन) में जन्माष्टमी का पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। जयपुर से विशेष तौर पर मंगाए गए फूलों से भगवान का आकर्षक 'फूल बंगला' तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। पौराणिक मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने इसी आश्रम में मात्र 64 दिनों में 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया था। बारिश के बावजूद शुक्रवार सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ डोम बनाया गया है। भगवान और लड्डू गोपाल को विशेष नीले और गुलाबी वस्त्रों से सजाया गया है, और रात 12 बजे भव्य आरती का आयोजन होगा।
#KrishnaJanmashtami #UjjainNews #SandipaniAshram #PhoolBangla #siti24ujjain