उज्जैन: चिता से मांस खाने वाली काली नंद गिरी के पुराने विवाद आए सामने, अघोर अखाड़े ने एसपी से की शिकायत 💀📜
उज्जैन के श्मशान घाट में जलती चिता से मानव मांस खाने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार हुई काली नंद गिरी ऊर्फ 'लेडी अघोरी' को लेकर नए खुलासे हुए हैं। अघोर अखाड़े के पीठाधीश्वर विष्णुनाथजी खड़ेश्वरी अघोरी बाबा ने उज्जैन एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि काली नंद गिरी पूर्व में एक पुरुष (अल्लूरी श्रीनिवास) थी, जिसने जेंडर चेंज कराकर किन्नर का रूप धारण किया। बाबा ने पुराने फोटो-वीडियो सौंपते हुए आरोप लगाया कि वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी विवादों में रही है। फिलहाल काली 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में है और पुलिस इन सभी दावों और दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है।
#UjjainNews #AghoriControversy #Chakratirth #UjjainPolice #siti24ujjain