उज्जैन: छत्री चौक का 100 साल पुराना 'खड़े हनुमान मंदिर' नई जगह शिफ्ट, पुजारी ने उठाई चौराहे का नाम बदलने की मांग 🛕🚧
उज्जैन के ऐतिहासिक छत्री चौक पर स्थित 100 साल से भी अधिक पुराने 'खड़े हनुमान मंदिर' के विस्थापन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब एक नए पड़ाव पर पहुंच गया है। प्रशासन, नगर निगम और हिंदू संगठनों की मौजूदगी में मंदिर को निर्धारित नई जगह (टंकी चौराहा) पर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। चार पीढ़ियों से पूजा कर रहे मंदिर के पुजारी ने शिफ्टिंग के दौरान प्रशासन के समक्ष कुछ अहम मांगें रखी हैं। पुजारी का कहना है कि नई जगह पूरी तरह खुली है, इसलिए वहां सुरक्षा और उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए नई जगह का नाम 'टंकी चौराहा' से बदलकर 'खड़े हनुमान चौराहा' करने की मांग भी उठाई गई है।
#UjjainNews #KhadeHanumanMandir #UjjainAdministration #UjjainTemples #siti24ujjain