उज्जैन: जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, भक्ति और उत्साह से गूंजा शहर 🚩
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उज्जैन में यादव अहीर समाज द्वारा एक विशाल और भव्य चल समारोह निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे इस समारोह में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए, जहां श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर चल समारोह का भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने श्रीकृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। महेंद्र यादव ने बताया कि यह आयोजन हर साल सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से किया जाता है।
#UjjainNews #Janmashtami2026 #YadavSamaj #ChalSamaroh #siti24ujjain