उज्जैन: कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ कार्यों की की समीक्षा, अधिकारियों को कम्युनिकेशन गैप खत्म करने के निर्देश 🚧🤝
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आपस में कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न रखें और बैठकों के अलावा भी निरंतर संवाद करें। बैठक में बताया गया कि नागझिरी से दताना तक की फोरलेन सड़क का काम लगभग पूरा है, जिसका अक्टूबर में लोकार्पण होगा। वहीं इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का 90% काम भी पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने सड़क, ब्रिज निर्माण और भू-अर्जन से जुड़ी छोटी-छोटी बाधाओं को तुरंत दूर कर प्रोजेक्ट्स में गति लाने के निर्देश दिए हैं।
#Simhastha2028 #UjjainDevelopment #UjjainNews #CollectorUjjain #siti24ujjain