उज्जैन: RGPV के विभाजन और इंजीनियरिंग कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने पर ABVP ने मनाया जश्न 🎓🎆
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के त्रि-विभाजन और उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज (UEC) को पूर्ण विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की खुशी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कॉलेज परिसर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। एबीवीपी लंबे समय से इस विकेंद्रीकरण की मांग कर रही थी, जिस पर हाल ही में राज्य कैबिनेट ने मुहर लगाई है। एबीवीपी के नगर महामंत्री सिद्धार्थ यादव और कॉलेज प्राचार्य डॉ. उमेश पेंढारकर ने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया। यह कदम उज्जैन और इंदौर संभाग के हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत होगा और विक्रम उद्योगपुरी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
#UjjainEngineeringCollege #UjjainNews #ABVP #RGPV #siti24ujjain