मंडला: बिनैका में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से की नागदेवता की पूजा, परंपरिक पूजा देखने जुटी भीड़
Mandla, Mandla | Aug 18, 2026 नागपंचमी के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सोमवार को पांच बजे बिनैका में भी परंपरिक पूजा देखने भीड़ जुटी। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में वर्षों पुरानी अद्भुत और अनोखी लोक परंपराएं जीवंत हो उठीं। यहां सुर और ताल की लय पर युवक (बरूआ) नाग देवता के भाव में आकर नाग की तरह लहराते और फुफकारते नजर आये।