कुलपहाड़: अजनर में गांजे की तस्करी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 1.244 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजनर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजनर बस स्टैंड स्थित मंदिर के पास बनी गुमटी के नजदीक दबिश देकर हरिश्चन्द्र शिवहरे (42) निवासी ग्राम अजनर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 244 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।