पंचायत उप निर्वाचन की मतगणना के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
________________
करीब 60 अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में हुए शामिल
________________
3 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से निर्धारित स्थल पर होगी मतगणना
________________
खरगोन 01 अक्टूबर 2026। पंचायत उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आगामी मतगणना की तैयारियों को लेकर पैरामाउंट अकादमी, कसरावद में अधिकारी-कर्मचारियों का मतगणना प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में करीब 60 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अमित शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रक्रिया, मतों की गणना, अभिलेखों के संधारण, परिणाम पत्रक तैयार करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना संपन्न कराने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कसरावद श्री अनिल जैन, तहसीलदार कसरावद श्री मुकेश मचार सहित जिले से श्री प्रदीप चौधरी, श्री रफीक खान एवं श्री हामिद खान उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि पंचायत उप निर्वाचन की मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से निर्धारित स्थल पर प्रारंभ होगी। मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
#JansamparkMP #khargone