Farm & Food media, Delhi Press नई दिल्ली द्वारा भा. कृ. अनु. प.- केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल में आयोजित कृषि सम्मान अवॉर्ड 2026 में खरगोन जिले ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।
बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 2026 से डॉ. राजीव कुमार सिंह को किसानों के बीच तकनीकी हस्तांतरण एव प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। जबकि बेस्ट फार्मर इनोवेटिव अवॉर्ड 2026 से मोहन सिंह सिसोदिया को खेती में विभिन्न नवाचारों के लिए सम्मानित हुए।
बेस्ट FPO –in Mechanization & Innovation अवॉर्ड 2026 गोगांवा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को मिला। कंपनी द्वारा कृषि मशीनीकरण, नवाचार एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सम्मानित किया गया।
निमाड़ फ्रेश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को बेस्ट FPO अवॉर्ड 2026 प्रदान किया गया। कंपनी द्वारा किसानों को संगठित कर कृषि उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग, मूल्य संवर्धन एवं बाजार से