नव प्रवेशित विद्यार्थियों के 15 दिवसीय इण्डक्शन प्रोग्राम का हुआ समापन
________________
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
________________
विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र किए वितरित
________________
खरगोन 01 अक्टूबर 2026। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, खरगोन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय इण्डक्शन प्रोग्राम का समापन 30 सितंबर को हुआ।
इण्डक्शन प्रोग्राम के दौरान नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, विभागों, कार्यरत स्टाफ एवं महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंतिम दो दिनों 28 एवं 29 सितंबर को विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तात्कालिक भाषण, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में सीएस प्रथम वर्ष की छात्रा नकिया जकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सीएस प्रथम वर्ष की तस्मिया खान प्रथम रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में फैशन टेक्नोलॉजी विभाग की प्रियांशी सोलंकी, धर्मिष्ठा रघुवंशी, तनिशा कुशवाह, तनिषा यादव एवं सोनू कुशवाह ने समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर संस्था प्राचार्य इंजी. एस.एस. मुकाती ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में टीपीओ प्रभारी अधिकारी डॉ. रणजीतसिंह रावत, इंजी. विजय सिंह चौगड़, व्याख्याता इलेक्ट्रॉनिक्स, श्रीमती रमैया रावत, अतिथि व्याख्याता सीएस तथा श्रीमती पूजा केवट, अतिथि व्याख्याता सीएस उपस्थित रहे।
15 दिवसीय इण्डक्शन प्रोग्राम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था की सुश्री समता मंडलोई, भौतिक प्रभारी टीपीओ द्वारा किया गया।
#JansamparkMP #khargone