Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi

सातवें बड़े मंगलवार पर बेनीगंज में हुआ विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम . #हरदोई: बेनीगंज में रेलवे फाटक के समीप प्रसिद्ध नटबीर बाबा स्थान पर सातवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर समाजसेवी आकाश मिश्रा द्वारा विशाल छोला-चावल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के सेवा कार्य की सराहना की। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय भगवान हनुमान जी के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस पुनीत अवसर पर आकाश मिश्रा ने कहा कि बड़े मंगलवार पर सेवा करना अत्यंत सौभाग्य की बात है और आगे भी जनसेवा एवं धार्मिक कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा साथी एवं भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026

MORE NEWS

इटौली तिराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के सौजन्य से हुआ भव्य भंडारा

#हरदोई(टड़ियावां) ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर इटौली तिराहे पर टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह के सौजन्य से भव्य भंडारा संपन्न हुआ, इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे, और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में प्रमुख रूप से सदर सांसद जय प्रकाश रावत ने बाला जी महाराज का पूजन अर्चन कर शुभारंभ कराया। पूर्व प्रमुख पुत्र और डीसीबी के पूर्व डायरेक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह, राम बहादुर सिंह, डॉ. अभय प्रताप सिंह, इंद्र प्रताप सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, विवेक सिंह चौहान, अजीत सिंह, अखिल प्रताप सिंह (अधिवक्ता हाईकोर्ट), मोनू सैंती सहित कई अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर छके श्रद्धालुओं ने आयोजक पूर्व प्रमुख श्री सिंह के इस धार्मिक और सामाजिक कार्य की प्रशंसा की।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

इटौली तिराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के सौजन्य से हुआ भव्य भंडारा #हरदोई(टड़ियावां) ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर इटौली तिराहे पर टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह के सौजन्य से भव्य भंडारा संपन्न हुआ, इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे, और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में प्रमुख रूप से सदर सांसद जय प्रकाश रावत ने बाला जी महाराज का पूजन अर्चन कर शुभारंभ कराया। पूर्व प्रमुख पुत्र और डीसीबी के पूर्व डायरेक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह, राम बहादुर सिंह, डॉ. अभय प्रताप सिंह, इंद्र प्रताप सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, विवेक सिंह चौहान, अजीत सिंह, अखिल प्रताप सिंह (अधिवक्ता हाईकोर्ट), मोनू सैंती सहित कई अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर छके श्रद्धालुओं ने आयोजक पूर्व प्रमुख श्री सिंह के इस धार्मिक और सामाजिक कार्य की प्रशंसा की। #रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026

ईंट भट्ठा उद्योग को बचाने हेतु मुख्यमंत्री से 2 वर्ष अतिरिक्त समय की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन
.
#हरदोई: ईंट निर्माता कल्याण समिति, हरदोई द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से साधारण ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में परिवर्तित करने हेतु निर्धारित समय सीमा में 2 वर्ष की बढ़ोतरी की मांग की गई है। समिति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को क्षेत्रीय बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं महामंत्री योगेन्द्र दत्त मिश्रा ने बताया कि ईंट भट्ठा उद्योग एक ग्रामीण सीजनल कुटीर उद्योग है, जो बिना किसी सरकारी सहायता के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होता है। इस उद्योग से हजारों ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलता है तथा ग्रामीणों का शहरों की ओर पलायन भी रुकता है।
ज्ञापन में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा सभी पारंपरिक ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में परिवर्तित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईंट भट्ठा स्वामी इस तकनीक का स्वागत करते हैं, लेकिन एक साधारण भट्ठे को जिग-जैग प्रणाली में बदलने में लगभग 50 से 60 लाख रुपये तक का खर्च आता है, जो वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में संभव नहीं हो पा रहा है।
समिति ने यह भी बताया कि वर्तमान समय में ईंट उद्योग भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कोयले की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि, जीएसटी दरों में बढ़ोतरी, उत्पादन लागत में इजाफा तथा सीजन के दौरान बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन आधे से भी कम रह गया है। इससे भट्ठा स्वामियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
इसके अतिरिक्त पर्यावरणीय निर्देशों के कारण भट्ठों में फुकाई देरी से शुरू करने की बाध्यता के चलते उत्पादन और भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में उद्योग संचालकों के सामने अपने व्यवसाय को बचाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है।
ईंट निर्माता कल्याण समिति ने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण रोजगार एवं इस पारंपरिक उद्योग को बचाने के लिए साधारण ईंट भट्ठों को जिग-जैग प्रणाली में परिवर्तित करने हेतु कम से कम 2 वर्ष का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाए। इस अवसर पर कई ईट भट्ठा संचालक मौजूद रहे। 
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

ईंट भट्ठा उद्योग को बचाने हेतु मुख्यमंत्री से 2 वर्ष अतिरिक्त समय की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन . #हरदोई: ईंट निर्माता कल्याण समिति, हरदोई द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से साधारण ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में परिवर्तित करने हेतु निर्धारित समय सीमा में 2 वर्ष की बढ़ोतरी की मांग की गई है। समिति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को क्षेत्रीय बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेजा। समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं महामंत्री योगेन्द्र दत्त मिश्रा ने बताया कि ईंट भट्ठा उद्योग एक ग्रामीण सीजनल कुटीर उद्योग है, जो बिना किसी सरकारी सहायता के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होता है। इस उद्योग से हजारों ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलता है तथा ग्रामीणों का शहरों की ओर पलायन भी रुकता है। ज्ञापन में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा सभी पारंपरिक ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में परिवर्तित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईंट भट्ठा स्वामी इस तकनीक का स्वागत करते हैं, लेकिन एक साधारण भट्ठे को जिग-जैग प्रणाली में बदलने में लगभग 50 से 60 लाख रुपये तक का खर्च आता है, जो वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में संभव नहीं हो पा रहा है। समिति ने यह भी बताया कि वर्तमान समय में ईंट उद्योग भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कोयले की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि, जीएसटी दरों में बढ़ोतरी, उत्पादन लागत में इजाफा तथा सीजन के दौरान बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन आधे से भी कम रह गया है। इससे भट्ठा स्वामियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अतिरिक्त पर्यावरणीय निर्देशों के कारण भट्ठों में फुकाई देरी से शुरू करने की बाध्यता के चलते उत्पादन और भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में उद्योग संचालकों के सामने अपने व्यवसाय को बचाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण रोजगार एवं इस पारंपरिक उद्योग को बचाने के लिए साधारण ईंट भट्ठों को जिग-जैग प्रणाली में परिवर्तित करने हेतु कम से कम 2 वर्ष का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाए। इस अवसर पर कई ईट भट्ठा संचालक मौजूद रहे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026

पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पति की मदद से पुलिस ने उतारा
.
#हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी एक महिला ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के लिए घंटों तक चुनौती खड़ी कर दी। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय पत्रकारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान प्रीति यादव, पत्नी अनिल यादव, निवासी ककरा तिराहा, हरपालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक से हुए विवाद के बाद नाराज होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।

घटनास्थल पर सीओ सिटी, सीओ हरपालपुर, शहर कोतवाली पुलिस, मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद पुलिस एवं पत्रकारों की सूझबूझ से महिला के पति का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पति अनिल यादव ने पुलिस की मदद से टंकी पर चढ़कर पत्नी को समझाया और आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महिला के नीचे उतरते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इस पूरे घटनाक्रम में आज तक के संवाददाता प्रशांत पाठक और दैनिक भास्कर के संवाददाता अनुभव बाजपेयी की भूमिका भी सराहनीय रही, जिनके प्रयासों से महिला के परिजनों तक संपर्क स्थापित करने में मदद मिली।
- द टेलीकास्ट न्यूज़

पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पति की मदद से पुलिस ने उतारा . #हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी एक महिला ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के लिए घंटों तक चुनौती खड़ी कर दी। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय पत्रकारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान प्रीति यादव, पत्नी अनिल यादव, निवासी ककरा तिराहा, हरपालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक से हुए विवाद के बाद नाराज होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। घटनास्थल पर सीओ सिटी, सीओ हरपालपुर, शहर कोतवाली पुलिस, मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद पुलिस एवं पत्रकारों की सूझबूझ से महिला के पति का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पति अनिल यादव ने पुलिस की मदद से टंकी पर चढ़कर पत्नी को समझाया और आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महिला के नीचे उतरते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम में आज तक के संवाददाता प्रशांत पाठक और दैनिक भास्कर के संवाददाता अनुभव बाजपेयी की भूमिका भी सराहनीय रही, जिनके प्रयासों से महिला के परिजनों तक संपर्क स्थापित करने में मदद मिली। - द टेलीकास्ट न्यूज़

Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026

हरदोई में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संगठन विस्तार, नए जिला प्रवक्ता ने संभाला पदभार
.
#हरदोई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए जिला प्रवक्ता ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर मोर्चा से जुड़े हैं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित त्रिवेदी ‘चंचल’ ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है और नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रखर मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी अखिल सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष (हरियावां) उत्तम गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन नव नियुक्त पदाधिकारी के स्वागत और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
- द टेलीकास्ट न्यूज़

हरदोई में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संगठन विस्तार, नए जिला प्रवक्ता ने संभाला पदभार . #हरदोई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए जिला प्रवक्ता ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर मोर्चा से जुड़े हैं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित त्रिवेदी ‘चंचल’ ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है और नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रखर मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी अखिल सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष (हरियावां) उत्तम गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन नव नियुक्त पदाधिकारी के स्वागत और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। - द टेलीकास्ट न्यूज़

Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026

सातवें बड़े मंगलवार पर बेनीगंज में हुआ विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम . #हरदोई: बेनीगंज में रेलवे फाटक के समीप प्रसिद्ध नटबीर बाबा स्थान पर सातवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर समाजसेवी आकाश मिश्रा द्वारा विशाल छोला-चावल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के सेवा कार्य की सराहना की। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय भगवान हनुमान जी के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस पुनीत अवसर पर आकाश मिश्रा ने कहा कि बड़े मंगलवार पर सेवा करना अत्यंत सौभाग्य की बात है और आगे भी जनसेवा एवं धार्मिक कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा साथी एवं भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News