इटौली तिराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के सौजन्य से हुआ भव्य भंडारा
#हरदोई(टड़ियावां) ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर इटौली तिराहे पर टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह के सौजन्य से भव्य भंडारा संपन्न हुआ, इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे, और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में प्रमुख रूप से सदर सांसद जय प्रकाश रावत ने बाला जी महाराज का पूजन अर्चन कर शुभारंभ कराया। पूर्व प्रमुख पुत्र और डीसीबी के पूर्व डायरेक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह, राम बहादुर सिंह, डॉ. अभय प्रताप सिंह, इंद्र प्रताप सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, विवेक सिंह चौहान, अजीत सिंह, अखिल प्रताप सिंह (अधिवक्ता हाईकोर्ट), मोनू सैंती सहित कई अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर छके श्रद्धालुओं ने आयोजक पूर्व प्रमुख श्री सिंह के इस धार्मिक और सामाजिक कार्य की प्रशंसा की।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026