#बालाघाट
संभागीय जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
मोहगांव खुर्द, सिवनी कला, चिखला, गर्रा और लालबर्रा में दुकानों की जांच
जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री के विक्रय में नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जबलपुर संभागीय जांच दल द्वारा आज 26 अगस्त को बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
संभागीय जांच दल ने जिले के मोहगांव खुर्द, सिवनी कला, चिखला, गर्रा एवं लालबर्रा क्षेत्र में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि सामग्री के भंडारण, विक्रय व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता सहित निर्धारित नियमों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री के विक्रय की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण दल द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा कृषि आदान के विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक नियमों एवं प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। दल ने विक्रेताओं से आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख भी देखे तथा कृषि आदान सामग्री के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जबलपुर संभाग से श्रीमती प्रतिभा गौर, सहायक संचालक कृषि, श्री अमित पांडे, श्रीमती स्मिता पटेल एवं श्री अहिरवार सहित बालाघाट जिले से सहायक संचालक कृषि श्री राजेश कुमार खोबरागड़े, श्रीमती प्रतिभा टेंभरे, एसएडीओ लांजी श्री कुलदीप गणवीर एवं श्री हिमांशु टेंभरे उपस्थित रहे।
कृषि विभाग द्वारा इस प्रकार के निरीक्षणों का उद्देश्य जिले में कृषि आदान सामग्री के विक्रय की व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखना तथा किसानों को निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप कृषि सामग्री उपलब्ध कराना है। विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi #cooperativedept
29 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026