#बालाघाट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होंगें
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान के अंतर्गत 29 अगस्त को बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के बालाघाट आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट पहुंचेंगे। इसके बाद वे फील्ड विजिट के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सांदीपनि विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसंवाद, उद्यमियों से संवाद तथा युवा संवाद करेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समाधान ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मीडिया संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने आज 26 अगस्त को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विभागीय दायित्वों, सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#GADdeptmp
7 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026