आबू रोड: आबूरोड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, 40 फीट के रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
आबूरोड में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में घोड़े-ऊंटों की सवारी, गाजे-बाजे और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और मां काली के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड