सिहोरा: मनसकरा बायपास में चलित न्यायालय ने वाहन जांच के दौरान ₹11,000 का जुर्माना वसूला
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य सिहोरा में चलित न्यायालय के माध्यम से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सिहोरा के मंसकारा बाईपास में इस कार्रवाई में माननीय न्यायालय अजय उइके प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सिहोरा की मौजूदगी में वाहनों की जांच की गई।