खानपुर: खानपुर कस्बे में विजयादशमी पर्व पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
खानपुर कस्बे में विजयादशमी पर्व पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हिंदू धार्मिक आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज गुर्जर ने आज सोमवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग बताया कि विजयादशमी महोत्सव के तहत दोपहर 2:00 बजे लक्ष्मी नाथ जी का मंदिर बड़ा बाजार खानपुर से शोभायात्रा प्रस्थान करेगी जो की प्रमुख मार्गो से होती हुई शाम 7:00 बजे मेला मैदान पहुंचेगी ।