संकल्प सेवा अभियान
जन सेवा यात्रा जन-जन को जोड़ने का कार्य कर रही है - विधायक श्री मधु गहलोत
आगर में जन सेवा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत, माँ भारती का पूजन एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान
आगर-मालवा, 23 सितम्बर 2026/ वडनगर से वाराणसी जा रही जन सेवा यात्रा का आगर में प्रवेश करने पर बुधवार को अपराह्न में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विजय स्तंभ पर माँ भारती का पूजन कर आरती की गई। इस अवसर पर विधायक श्री मधु गहलोत द्वारा पूर्व सैनिकों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में श्री हरिनारायण यादव, श्री भेरू सिंह चौहान, श्री भरत प्रजापत, श्री महेश शर्मा, श्री प्रेम यादव, श्री तूफान सिंह गरबड़ा, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार, यात्रा प्रभारी श्री प्रवेश गुप्ता, श्री पवन शर्मा, श्री आयुष कोठारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं शहरवासी उपस्थित थे।
तत्पश्चात् सेवा यात्रा नगर भ्रमण कर सांदीपनि विद्यालय आगर पहुंची जहां विधायक श्री गेहलोत ने अतिथियों के साथ मॉ सरस्वती का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री पवन शर्मा ने इस यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम कोि विधायक श्री गेहलोत ने भी सम्बोधित किया और स्कूल के छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की।
इस अवसर पर विधायक श्री गहलोत ने कहा कि देश एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकाली जा रही, यह जन सेवा यात्रा जन-जन को जोड़ने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के अंत में श्री भरत प्रजापत ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित थे।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026