Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
rajkumaraap
1
बिहार के नालंदा से एक बहुत ही बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है मिड डे मील खाने से 40 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए है |
3.5k views |
Sono, Jamui
| Aug 19, 2026
#national
#life_threatening
#health
MORE NEWS
शादी के डेढ़ महीने बाद ही घर में प्रेमी को बुलाने का आरोप, पति ने रंगे हाथ पकड़ा! 😳 झांसी में 24 जून को हुई शादी के बाद एक नवविवाहिता पर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पति राजेश प्रजापति का दावा है कि पत्नी अभिलाषा ने उसके खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया और देर रात अपने कथित प्रेमी को घर बुला लिया। पति के मुताबिक, शक होने पर वह पड़ोसी के घर से छत के रास्ते अपने बेडरूम तक पहुंचा, जहां पत्नी और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा किया गया। मामले में पत्नी को समझा-बुझाकर छोड़ दिए जाने से पति नाराज है और न्याय की मांग कर रहा है। सवाल बड़ा है—शादी के महज डेढ़ महीने में रिश्ते पर लगे इस आरोप ने भरोसे को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। #Jhansi #JhansiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #ViralNews #Marriage #NewsUpdate
Sono, Jamui | Aug 27, 2026
Jamui, Bihar | Aug 27, 2026
दिनांक-27-08-2026 जिला-जमुई =================== समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ =================================================================== -मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत पांच लाख लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि| -एनआईसी जमुई के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी जमुई की उपस्थिति में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जीविका दीदियाँ जुड़ी| -जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत द्वितीय किस्त के रूप में 20 हजार की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई| ================================================================== 27 अगस्त 2026 गुरुवार को पटना के बापू सभागार से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारम्भ किया गया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण, जीविका निधि से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत-जी राम जी योजना अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट के निर्माण का कार्यारम्भ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (MOU)पर हस्ताक्षर किया गया| कार्यक्रम में समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार अभियान से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी जमुई श्री नवीन की उपस्थिति में किया गया, जिसमें जिले की जीविका दीदियाँ शामिल हुईं| इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ मेनका कुमारी, संचार प्रबंधक सुनीता कुमारी, प्रभारी बीपीएम जमुई सदर दिनेश कुमार दास समेत जीविका दीदियों नें कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से उनके स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी जमुई श्री नवीन कार्यक्रम में शामिल जीविका दीदियों से वार्तालाप कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना किये तथा उन्हें पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये| इस दौरान जीविका दीदियों ने भी अपने-अपने स्वरोजगार की जानकारी साझा की| जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार की राशि रोजगार हेतु उनके खाते में में मुहैया करा दी गई है| इसके अलावे आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों को द्वितीय किस्त के रूप में 20 हजार की राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।| इस कार्यक्रम में आज वैसी महिलाएं भी शामिल हुईं, जो योजना से लाभान्वित होकर विभिन्न प्रकार की स्वरोजगार की गतिविधियाँ जैसे पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, आदि का कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं| इसी क्रम में आज लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिघी पंचायत जीविका सुधा बिक्री केंद्र का भी शुभारम्भ किया गया|
Jamui, Bihar | Aug 27, 2026
*-: प्रेस विज्ञप्ति :-* श्री गुरु संत रविदास समरसता अभियान के अंतर्गत जमुई जिले के 10 प्रखंडों में 22 विकास शिविरों का आयोजन श्री गुरु संत रविदास समरसता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27-08-2026 को जमुई जिले में विकास शिविरों का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी, जमुई के निर्देशानुसार जमुई प्रखंड के कुन्दरी सनकुरहा पंचायत में आयोजित शिविर में अपर समाहर्ता (ADM) महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह शिविर फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरूवार को आयोजित किया जायेगा। अभियान के तहत जमुई जिले के 10 प्रखंडों में कुल 22 विकास शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के 40 टोलों शामिल किया गया है। शिविरों का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। विकास शिविरों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, हर घर नल-जल योजना, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी, जमुई के निर्देश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। श्री अजीत कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, जमुई द्वारा जमुई जिले के सभी विकास मित्रों को स्पष्ट निदेश दिया गया कि शिविर के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करने हेतु अपने-अपने पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित किया जाय जिला प्रशासन, जमुई द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पात्र परिवार विकास शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करें एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
Jamui, Bihar | Aug 27, 2026
प्रेस विज्ञप्ति +2 झारो सिंह पालो सिंह उच्च विद्यालय, लछुआड़ में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन जमुई, दिनांक 27 अगस्त 2026: आज दिनांक 27/08/2026 को +2 झारो सिंह पालो सिंह उच्च विद्यालय, लछुआड़, प्रखंड सिकंदरा, जिला जमुई में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री विकाश कुमार एवं लेखा सहायक श्री प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे सखी वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW), नारी अदालत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता एवं बालिकाओं की शिक्षा के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक विवरण एवं निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। बाल विवाह निषेध की शपथ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे और न ही अपने परिवार, समाज या आसपास किसी बाल विवाह को होने देंगे। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग अथवा हेल्पलाइन को सूचित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर - महिला हेल्पलाइन – 181 - आपातकालीन सेवा – 112 - चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 - साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
Jamui, Bihar | Aug 27, 2026
चिरैया पुल के पास Swift कार से 144 लीटर विदेशी शराब बरामद जमुई। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिरैया पुल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक Swift कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 144 लीटर बताई जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमुई की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिरैया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध Swift कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से करीब 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर बरामद हुई। बरामद शराब और बीयर की कुल मात्रा लगभग 144 लीटर है। पुलिस ने मौके से कार में सवार अजीत कुमार, टाउन थाना क्षेत्र, जमुई का रहने वाला बताया गया है, तथा उप-चालक विकास कुमार, फतेहपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि शराब पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही थी। इसे जमुई टाउन और आसपास के इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जमुई और लखीसराय क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस व्यक्ति से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी।
Jamui, Bihar | Aug 27, 2026
आजादी के बाद पहली बार मोहनपुर मोड़ से सतगमा तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों का सपना हुआ साकार जमुई के सोनो प्रखंड क्षेत्र में मोहनपुर मोड़ से सतगमा तक ग्रामीणों को सड़क की सौगात मिली। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व और पहल से इस ग्रामीण सड़क का निर्माण हुआ, जिससे इलाके के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली। कभी जिस रास्ते पर ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, आज उसी मार्ग पर सड़क बनने से लोगों के चेहरे पर खुशी है। ग्रामीणों का कहना है—आजादी के बाद पहली बार सड़क नसीब हुई है। #सोनो #मोहनपुर #सतगमा #सड़क_निर्माण #सुमित_कुमार_सिंह #चकाई #जमुई #ग्रामीण_सड़क #विकास #JamuiNewsउपलब्ध
Sono, Jamui | Aug 27, 2026
करमतिया जंगल की सड़क पर बदली तस्वीर, वर्षों की बदहाली के बाद शुरू हुआ मरम्मत का काम। #सेवनतकन्यूज़ #JamuiNews #Jamui #Sono #KaramtiaJungle #करमतियाजंगल #RoadRepair #RoadDevelopment #RoadNews #SadakKiHalat #सड़क_मरम्मत #सड़क_निर्माण #जनता_की_आवाज #जनहित #BiharNews #Bihar #SavitriDevi #VijayShankarYadav #MLA #ईरिक्शा #ऑटोचालक #ग्रामीण_विकास #विकास #BreakingNews #LocalNews #JamuiBihar
Sono, Jamui | Aug 27, 2026
मरियम पहाड़ी मिशन स्कूल में रोशनी का तोहफा! विधायक सावित्री देवी ने किया हाई-मास्ट लाइट का उद्घाटन, जगमगा उठा मिशन परिसर #सेवनतकन्यूज़ #JamuiNews #Jamui #SavitriDevi #VijayShankarYadav #HighMastLight #MissionSchool #BiharNews
Sono, Jamui | Aug 26, 2026