प्रेस विज्ञप्ति
+2 झारो सिंह पालो सिंह उच्च विद्यालय, लछुआड़ में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन
जमुई, दिनांक 27 अगस्त 2026:
आज दिनांक 27/08/2026 को +2 झारो सिंह पालो सिंह उच्च विद्यालय, लछुआड़, प्रखंड सिकंदरा, जिला जमुई में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री विकाश कुमार एवं लेखा सहायक श्री प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे सखी वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW), नारी अदालत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता एवं बालिकाओं की शिक्षा के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक विवरण एवं निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई।
बाल विवाह निषेध की शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे और न ही अपने परिवार, समाज या आसपास किसी बाल विवाह को होने देंगे। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग अथवा हेल्पलाइन को सूचित करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
- महिला हेल्पलाइन – 181
- आपातकालीन सेवा – 112
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
1 views | Jamui, Bihar | Aug 27, 2026