चिरैया पुल के पास Swift कार से 144 लीटर विदेशी शराब बरामद
जमुई। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिरैया पुल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक Swift कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 144 लीटर बताई जा रही है।
सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमुई की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिरैया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध Swift कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार से करीब 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर बरामद हुई। बरामद शराब और बीयर की कुल मात्रा लगभग 144 लीटर है। पुलिस ने मौके से कार में सवार अजीत कुमार, टाउन थाना क्षेत्र, जमुई का रहने वाला बताया गया है, तथा उप-चालक विकास कुमार, फतेहपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि शराब पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही थी। इसे जमुई टाउन और आसपास के इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जमुई और लखीसराय क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस व्यक्ति से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी।
1 views | Jamui, Bihar | Aug 27, 2026