आजादी के बाद पहली बार मोहनपुर मोड़ से सतगमा तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों का सपना हुआ साकार
जमुई के सोनो प्रखंड क्षेत्र में मोहनपुर मोड़ से सतगमा तक ग्रामीणों को सड़क की सौगात मिली। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व और पहल से इस ग्रामीण सड़क का निर्माण हुआ, जिससे इलाके के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली।
कभी जिस रास्ते पर ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, आज उसी मार्ग पर सड़क बनने से लोगों के चेहरे पर खुशी है।
ग्रामीणों का कहना है—आजादी के बाद पहली बार सड़क नसीब हुई है।
#सोनो #मोहनपुर #सतगमा #सड़क_निर्माण #सुमित_कुमार_सिंह #चकाई #जमुई #ग्रामीण_सड़क #विकास #JamuiNewsउपलब्ध
Sono, Jamui | Aug 27, 2026