आज दिनांक- 27.08.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, पूर्वी चम्परण, मोतिहारी के द्वारा श्री संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयन्ती के अवसर पर अनु० जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान के तहत मोतिहारी प्रखण्डन्तर्गत पंचायत सिरसा माल के पंचायत सरकार भवन में श्री संत गुरु रविदास जी की पटचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि श्री संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयन्ती के अवसर पर अनु० जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान के अन्तर्गत विभागीय निदेशानुसार पूर्वी चम्पारण जिले में प्रत्येक सप्ताह के वृहस्पतिवार को माईक्रो प्लान के अनुसार चयनित अनु० जाति टोलों में दिनांक 27.08.2026 से दिनांक 15.02.2027 तक शिविर आयोजित किया जाना है, जिसके तहत आज दिनांक 27.08.2026 को कुल 27 प्रखण्डों के 48 (अड़तालिस) अनु० जाति टोलों में शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजित सभी शिविरों में कुल 22 योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाते हुए सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से आच्छादित किया जाना है।
सभी संबंधित विभाग को निदेश दिया गया कि शिविर में उपस्थित सभी अनु० जाति के व्यक्तियों की समस्या का निवारण करते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ना सुनिश्चित करेंगे, ताकि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से शत-प्रतिशत अनु० जाति के व्यक्तियों को आच्छादित किया जा सकें।
इस अभियान के तहत दिनांक 18.08.2026 से 20.08.2026 तक कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया था। शिविर में जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा श्रीमती लालमुनी देवी, पति- श्री मुखलाल माँझी, सविता कुँअर, पति गणपत राम, राकेश राम, पिता बंती राम, प्रेमशिला देवी, पति मुनचुन माँझी, रिंकु देवी, पति शिव राम, सोना देवी, पति पुनीत राम, श्रीमती पिंकी देवी, पति अनिल माँझी को राशन कार्ड एवं सुरज कुमार, पिता रामबाबु माँझी, संध्या कुमारी, पिता-रामबाबु माँझी, अनुष्का कुमारी, पिता चंदन कुमार, रौशनी कुमारी, पिता सोनालाल साह को जन्म प्रमाण पत्र का Entitlement (हकदारी) वितरण किया गया, साथ हीं शिविर प्रभारी को वंचित अनु० जाति के व्यक्तियों का आवेदन-पत्र प्राप्त कर Entitlement (हकदारी) वितरण करने का निदेश दिया गया। शिविर में श्री संतोष कुमार पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्परण, मोतिहारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, अंचलाधिकारी, सदर मोतिहारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सदर मोतिहारी, श्रीमती राजकुमारी देवी, मुखिया, श्रीमती रेखा देवी, सरपंच, विकास मित्र एवं आमजन उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar
3 views | East Champaran, Bihar | Aug 27, 2026