आज दिनांक 27 अगस्त, 2026 को समृद्ध महिला-समृद्धि बिहार अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा पटना में किया गया जिसका प्रसारण बिहार के सभी जिलों में किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रथम किश्त के शेष लाभार्थियों को 10 हज़ार रुपए एवं द्वितीय किश्त तहत 20 हज़ार रुपए की सहायता राशि सहित जीविका निधि के तहत जीविका दीदियों को ऋण वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा बटन दबा कर डी०बी०टी० के माध्यम से लाभुकों को राशि हस्तांतरित किया गया।
पूर्वी चंपारण जिले में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मोतिहारी समाहरणालय स्थित NIC कक्ष में किया गया । जिसमें जिला पदाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त डा० प्रदीप कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक प्रभारी श्री सौरभ कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियो के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम के अतिरिक्त पूर्वी चंपारण जिले के प्रत्येक प्रखंड में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें जिले के सभी 27 प्रखंड मुख्यालयों में, सभी जीविका के संकुल स्तरीय संघों, ग्राम संगठनों सहित समूहों में भी महिलाओं ने इस लाइव प्रसारण को देखा और सुना । इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने जीविका से जुडी कई दीदियों के अनुभव को सुना और उनकी सराहना की साथ ही बिहार में महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ और महत्वो की चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने भी महिलाओं के और भी विकास और रोजगार के लिए भविष्य में भी कार्य करने की चर्चा करते हुए सभी महिलाओं को रोजगार करके आत्म निर्भर होने के लिए प्रेरित किया । जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने बताया की इस मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रथम क़िस्त के शेष लाभार्थियों रूप में पूर्वी चंपारण जिले के 2807 महिलाओं को 10 हज़ार की राशी अंतरण की गयी। साथ ही इस योजना के द्वितीय किश्त के रूप में 2551 महिलाओं को 20 हज़ार की राशि अंतरण की गयी। इसके अलावा 'जीविका निधि" के तहत 375 जीविका दीदियों को ऋण की राशि हस्तांतरित की गयी ।
ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के सभी पात्र परिवारों के एक महिला सदस्य जो किसी न किसी ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों के स्वंय सहायता समूह से जुडी हुईं है उन्हें दस हज़ार रुपए की राशि प्रथम किस्त एवं द्वितीये किश्त के रूप में 20 हज़ार रुपए अंतरित की जा रही है। साथ ही उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जीविका निधि के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस राशि के अंतरण से जिले में जीविका से जुड़ी हुई महिलाओं के परिवारों सहित अन्य महिलाओं में खुशी का माहौल है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | East Champaran, Bihar | Aug 27, 2026