*रक्सौल को आर्थिक हब के रूप में विकसित करने तथा आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में ICP, रक्सौल में बैठक*
रक्सौल, 27 अगस्त 2026।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 25.02.2026 को किशनगंज (बिहार) में आयोजित “भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण” की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आज इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP), रक्सौल में जिला प्रशासन एवं संबंधित हितधारकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रक्सौल को एक सुदृढ़ एवं विकसित आर्थिक हब के रूप में विकसित करने, व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के समग्र विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड ,NHAI,NETWORK PROVIDERS,टाउन प्लानिंग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। रक्सौल की बढ़ती व्यावसायिक एवं यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन तथा शहरी आधारभूत संरचनाओं के विकास की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
इसके अतिरिक्त, रक्सौल शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं समुचित शहरी नियोजन के संबंध में भी आवश्यक कार्ययोजना तैयार किए जाने पर चर्चा हुई। विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर बल दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी,SSB के प्रतिनिधी, NHAI,बस एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स ,Airtel, Jio ke pratinidhi सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संबंधित विभागों एवं हितधारकों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रस्ताव एवं आवश्यक कार्ययोजना उपलब्ध कराने तथा आपसी समन्वय के साथ रक्सौल के समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास की दिशा में कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #ssb
4 views | East Champaran, Bihar | Aug 27, 2026