निज़ामाबाद: अंडरपास में जलभराव से राहगीर परेशान, लोगों ने पंपिंग सेट लगाने की की मांग
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के संजरपुर बाजार से खुटहना जाने वाले मार्ग पर रेलवे के अंडरपास में बरसात के मौसम में अक्सर पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जल भराव में अंडर पास में ट्रैक्टर को पूरा चक्का डूबने का बी डी ओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जलभराव के कारण सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को होती है ।