आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सरा खालसा गांव निवासी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने आज गुरुवार एक बजे परिषद में नियम 110 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल में आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि डेटा ब्लॉक होने और डुप्लीकेशन की समस्या के कारण आवेदकों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, दिक्कत होती है।