निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील पर यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर किया गया प्रदर्शन
निजामाबाद तहसील में आज बुधवार के दिन दोपहर 1 बजे किसान संगठनों व नागरिक समाज के लोगों ने यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी रेगुलेशन लागू करो”, “जाति जनगणना कराओ”, “न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व की गारंटी करो” जैसे नारे लगाए।