निज़ामाबाद: निजामाबाद–मुहम्मदपुर मार्ग पर बैरियर से बढ़ी परेशानी, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में निजामाबाद मुहम्मदपुर मार्ग पर लगभग एक वर्ष से बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर मुहम्मदपुर में बैरियर लगाया गया है। बैरियर के कारण भारी वाहनों को निजामाबाद, फरिहा, सरायमीर, तहबरपुर व सेंटरवा बाजार की ओर आने-जाने के लिए टोल देकर कोटिला चेकपोस्ट होकर गुजरना पड़ता है।