राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य का शुभारंभ किया
--
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन कर कार्य का शुभारंभ किया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा माह सितंबर 2026 के प्रथम कार्य-दिवस को राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया। यह गीत हमें हमारी मातृभूमि के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना सिखाता है। ‘वन्दे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमारी एकता और देशभक्ति को मजबूत किया और आज भी यह गीत हमारे दिलों में वही भावनाएं जगाता है। इस गीत का महत्व और इसकी प्रेरणादायक शक्ति हमें हमेशा याद दिलाती है कि हम अपने देश के प्रति समर्पित और गर्वित रहें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद एवं कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Collector Office Niwari Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
7 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026