मिलावट रोकने के लिए दूध की ऑन द स्पॉट जांच, रैपिड किट से हुआ प्रदर्शन
+-
कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में शुद्ध दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार वर्मा द्वारा निवाड़ी जिले के कछयाऊ स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र मेहसाणा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लि. (दूध सागर) मेसर्स दूध गंगा फूड्स लडवारी पर किसानों को रैपिड मिल्क टेस्ट किट का डेमोस्ट्रेशन देकर जानकारी दी गई। अधिकारी अमित वर्मा ने बताया कि दूध में होने वाली मिलावट की जांच अब मौके पर ही हो सके, इसके लिए विभाग द्वारा रैपिड टेस्ट किट का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान दूध में सुक्रोज, नमक, यूरिया, ग्लूकोज सहित अन्य मिलावटी तत्वों की जांच ऑन द स्पॉट करवाई गई। सभी सैंपलों के परिणाम किट से सही पाए गए। उन्होंने बताया कि भविष्य में दूध की शुद्धता की जांच इसी रैपिड किट के माध्यम से की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल परिणाम मिल सकेगा। इस संबंध में आयुक्त खाद्य सुरक्षा (CFS) भोपाल द्वारा भी रैपिड किट से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।विभाग द्वारा किसानों को शुद्ध दूध उत्पादन एवं भंडारण के संबंध में आवश्यक सलाह भी दी गई।
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026