सब जेल निवाड़ी का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में आज, 31 अगस्त 2026 को निवाड़ी उप-जेल (सब जेल) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण माननीय प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाड़ी श्री सतीश कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सोनम वर्मा (न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह कुशवाह सहित जेल का समस्त ड्यूटीरत स्टाफ मौके पर मुस्तैद मिला। न्यायिक अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई मिली
उत्कृष्टनिरीक्षण के दौरान जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय पाई गई। इसके साथ ही माननीय न्यायाधीशों ने बंदियों को दिए जाने वाले नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की, जो कि बहुत अच्छी और उच्च स्तरीय पाई गई।बंदियों ने जेल प्रशासन के प्रति जताया संतोष, नहीं मिली कोई शिकायतन्यायिक अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से सीधे संवाद किया। उनसे जेल में मिलने वाली भोजन व्यवस्था, उपचार (चिकित्सा) सुविधा, परिजनों से मुलाकात की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की। बंदियों ने सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए जेल प्रशासन के कार्य के प्रति पूर्ण संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी बंदी द्वारा कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
जेल में कुल 100 पुरुष बंदी निरूद्ध
निरीक्षण के समय सब जेल निवाड़ी में कुल 100 पुरुष बंदी परिरुद्ध पाए गए। इनमें श्रेणियों के आधार पर विचाराधीन बंदी 98, दण्डित बंदी 01, सिविल बंदी 01
कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीशों ने बंदियों से उनके मामलों की पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं (वकीलों) के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। इसके साथ ही सभी बंदियों को उनके कानूनी व विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया और उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता के नियमों की जानकारी दी गई।
#jansamparkMP #niwari