संतोष भैया मेरे लिए बड़े भाई ही नहीं, प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक : आलोक कुमार सिंह
दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने अपने बड़े भाई एवं रोहतास-कैमूर से बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह के प्रति भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि संतोष भैया उनके लिए सिर्फ बड़े भाई नहीं, बल्कि प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और जीवन के सबसे बड़े सहारे हैं। जीवन के हर महत्वपूर्ण निर्णय में वे अपने भैया के मार्गदर्शन और आदेश को सर्वोपरि मानते हैं। आलोक कुमार सिंह ने कहा कि संतोष भैया के अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद ने उन्हें हमेशा सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करते हुए कहा कि संतोष भैया को सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और यशस्वी रखें तथा उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
विधायक ने कहा कि आज उन्हें अपने भैया में लक्ष्मण जैसा भाई दिखाई देता है, जो अपने भाई को राम की तरह सही मार्ग पर चलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि दिनारा की जनता ने भी राम और लक्ष्मण जैसी इस भाई की जोड़ी पर विश्वास जताया है। यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भैया का मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हमेशा उनका आशीर्वाद अपने सिर पर चाहते हैं। Alok Singh Alok Kumar Singh