उनियारा: उनियारा में 37 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, कई वार्डों में निर्दलीय ने ठोकी ताल
Uniara, Tonk | Sep 3, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को शाम वापसी की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। नाम वापसी के निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक कुल 37 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। लेकिन की वार्डो में निर्दलीय के डटे रहने से भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की चुनावी गणित बिगड सकती है।