सहसवान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात
तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए की गई घोषणाओं का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान नई नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 6 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की।