अश्लील वीडियो वायरल मामले में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य के गांव में निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी
उघैती क्षेत्र के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल मामले में ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोपी प्रधानाचार्य के गांव में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तत्काल FIR, निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की।