बांसगांव: चवरिया बुजुर्ग गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की हुई मौत
गोरखपुर जनपद के गगहा थाने के चवरिया बुजुर्ग गाँव के निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र अनमोल उम्र 13 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोग कौड़ीराम पीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रधान के जानकारी देने पर मौके पर सोहगौरा चौकी इंचार्ज, पान्डेय पार चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ पहुँच गए।