बांसगांव: गगहा के डेमुसा गांव की निवासी वृद्ध महिला ने भलुआन में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप
गगहा क्षेत्र के भलुआन स्टेट बैंक से जुड़ी महिला खाताधारक 80 वर्षीय वृद्ध महिला विमला सिंह ने भलुआन बैंक शाखाकर्मी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। गगहा के डेमुसा गाँव की विमला सिंह का भलुआन में एकाउंट है। वह शाखा पर अपने पुत्र को साथ लेकर पेंशन निकालने गयी थी। आरोप है कि इस दौरान शाखा पर तैनात कर्मचारी ने चप्पल बाहर निकालकर अंदर आने की जिद करने लगा।